ऋषिकेश: बीच सड़क पर विदेशी जोड़े ने किया डांस, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने हरियाणा के पर्यटकों से की तुलना

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट रोड पर विदेशी जोड़े के बीच सड़क डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया और सभ्य पर्यटन की मिसाल बताया।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Foreign Couple Dance in Rishikesh: Foreign Couple Dance Video Goes Viral in Rishikesh
Image: Foreign Couple Dance Video Goes Viral in Rishikesh

ऋषिकेश: त्रिवेणी घाट में बीच सड़क पर विदेशी जोड़े के डांस का वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Foreign Couple’s Dance Video Goes Viral in Rishikesh

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीते मंगलवार का है, जो त्रिवेणी घाट ऋषिकेश रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में विदेशी महिला और पुरुष पर्यटक सड़क पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नज़र आ रहे हैं। व्यस्त सड़क पर अचानक शुरू हुए इस डांस को देखकर राहगीर और स्थानीय लोग कुछ देर के लिए रुक गए। हालांकि ट्रैफिक के बीच यह दृश्य लोगों के लिए हैरानी भरा था, लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे सकारात्मक अंदाज में लिया और विदेशी जोड़े का तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। विदेशी जोड़े का यह डांस वीडियो अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे “ऋषिकेश का अलग अंदाज” बता रहे हैं। आगे पढ़िए..

सोशल मीडिया पर पर्यटकों की तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने विदेशी जोड़े के व्यवहार की सराहना की। लोगों का कहना है कि पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और सभ्यता का सम्मान करते हुए आनंद लेना चाहिए। कई यूजर्स ने लिखा कि इस तरह का व्यवहार पर्यटन स्थलों की सकारात्मक छवि प्रस्तुत क

हरियाणा के पर्यटकों से तुलना

रता है।वायरल वीडियो के बाद कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ पर्यटक, खासकर हरियाणा से आने वाले कुछ हुड़दंगी समूह, Rishikesh में अश्लीलता, गंगा किनारे शराब पीने और उपद्रव जैसी गतिविधियों के कारण चर्चा में रहते हैं। लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं ऋषिकेश की धार्मिक और सांस्कृतिक छवि के लिए चिंता का विषय बन रही हैं।

ऋषिकेश की संस्कृति और पर्यटन पर बहस

Triveni Ghat के आसपास वायरल हुए इस वीडियो के बाद एक बार फिर पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे सकारात्मक सांस्कृतिक आदान-प्रदान मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर यातायात प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण होना चाहिए।