Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: घूमने फिरने के शौकीनों के लिए उत्तराखंड से बेहतर कुछ नहीं। बीते वीकेंड पर यहां पर्यटकों की खूब भीड़ देखी गई। आने वाला हफ्ता भी पर्यटन कारोबारियों के लिए अच्छा रहने वाला है।
14 अप्रैल से लगातार 4 दिन तक वीकेंड का अवकाश पड़ रहा है। लोगों ने इन छुट्टियों में उत्तराखंड घूमने का इंतजाम कर लिया है। नैनीताल में उच्च और मध्यम श्रेणी के होटलों के अधिकांश कमरे एडवांस में पैक हो गए हैं। इस तरह अप्रैल के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत में पर्वतीय क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों के गुलजार रहने की उम्मीद है। नैनीताल के अलावा रामगढ़, मुक्तेश्वर, भीमताल, नौकुचियाताल और पंगोठ स्थित होटल भी पैक्ड हैं। मैदानों में पड़ रही गर्मी के चलते लोग उत्तराखंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। उस पर लगातार चार दिन के सरकारी अवकाश ने सैलानियों की मुराद पूरी कर दी है। आगे पढ़िए
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को ईस्टर के बाद 16 और 17 अप्रैल को शनिवार और रविवार का वीकेंड अवकाश पड़ रहा है। नैनीताल में प्राइवेट और सरकारी गेस्ट हाउस बुक हो गए हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के टूरिस्ट गेस्ट हाउस में भी ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। नैनीताल के पर्यटन कारोबारी कहते हैं कि वीकेंड के प्रचलन के साथ पर्यटन का स्वरूप बदल गया है। अब अगर वीकेंड के साथ अन्य दूसरी छुट्टियां आ जाती हैं तो पर्यटकों की आमद बढ़ जाती है। उत्तराखंड के लिए ये अच्छा है, क्योंकि इससे कारोबार बढ़ता है। पर्यटक स्थलों में बढ़ती आमद से कारोबारी खुश हैं। वह पर्यटकों के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। मसूरी समेत दूसरे पर्यटन स्थलों में भी प्रशासन ने पर्यटन सीजन को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम किए हैं। एक बार फिर से बता दें कि Nainital Hotel Booking full हो चुकी है।