Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: पूरा देश इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है। उत्तराखंड भी गर्मी से परेशान चल रहा है। मगर इस समय उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।
जी हां, अगले दो दिन तक पहाड़ से मैदान तक धूल भरी हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। गर्मी की तपिश झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए अगले 48 घंटे तक राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तराखंड के 3 जिलों में झमाझम बरसात हो सकती है। वे तीन जिले हैं उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़। इन तीनों जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि प्रदेश के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के कारण अगले 48 घंटे में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। अधिकांश जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान भी है। मौसम की जानकारी के लिए uttarakhand weather report जरूर पढ़ें