Weather Update: उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश के आसार, इस जिले में येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों में बारिश और बौछारें जारी हैं, जबकि मैदानी इलाकों में धूप खिलने लगी है। पर्वतीय जिलों और ऊधमसिंह नगर में यलो अलर्ट जारी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 9 September 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 9 September 2026

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां अभी भी जारी हैं, हालांकि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग नजर आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश और बौछारें पड़ रही हैं, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में बारिश की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। कुमाऊं मंडल के कुछ क्षेत्रों में जोरदार बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच धूप भी खिलने लगी है।

Uttarakhand Weather Update 9 September 2026

राजधानी देहरादून में भी मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिला। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर के समय जोरदार बारिश हुई। हालांकि शाम होते-होते मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकल आई। मौसम में इस बदलाव के साथ प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के तापमान में और इजाफा हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बौछारों का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। कुमाऊं के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय रह सकती हैं।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड के कई जिलों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन मौसमी प्रणालियों का दिख रहा असर

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अभी उसी क्षेत्र में कायम है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अलावा मानसून ट्रफ भी मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र से होकर गुजर रही है। कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव के कारण उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल रहे हैं।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने की संभावना बनी रहती है। वहीं तेज गर्जन और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचना चाहिए। मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी ताजा अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।