आरोपी महिला किराये के haldwani में सेक्स रैकेट चला रही थी। महिला का पति ग्राहक ढूंढकर लाता था। इस मामले में call girl समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: call girl arrested in haldwani
हल्द्वानी: उत्तराखंड की छवि पर्यटन प्रदेश की है। यहां जैसे-जैसे पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ रही हैं, देह के सौदागर भी तेजी से अपना जाल बिछाने लगे हैं।
call girl arrested in haldwani
हल्द्वानी में पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एवं एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामला लालडांट क्षेत्र का है, जहां कोलकाता के रहने वाले दंपति सेक्स रैकेट चला रहे थे। देह व्यापार के लिए उन्होंने एक मकान किराए पर लिया हुआ था। पुलिस को घर में देह व्यापार होने की सूचना मिली तो एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। इस दौरान घर में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें एक महिला असम की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि लालडांट में एक मकान में सेक्स रैकेट का संचालन होने की खबर मिली थी। जिसके बाद एसओजी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मौके पर दबिश दी।
वहां से महिला सरगना और उसके पति अनुरुल शेख को गिरफ्तार किया गया। दंपति कोलकाता के रहने वाले हैं। इनके साथ असम के एक और दंपति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नैनीताल के काठगोदाम में रहने वाले शादाब और फैजल खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ग्राहक हैं। पुलिस ने कोलकाता और दिल्ली की रहने वाली लड़कियों को भी पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुरुल शेख और अली हैदर ग्राहक तलाश कर लाने का काम करते थे। अनुरुल की पत्नी ही सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। महिला सरगना का एक ढाई साल का बेटा भी है। ये लोग लंबे समय से शहर में सक्रिय थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी हर एक से डेढ़ महीने के बीच मकान बदल दिया करते थे। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी महिला किराये के haldwani में सेक्स रैकेट चला रही थी। महिला का पति ग्राहक ढूंढकर लाता था। इस मामले में call girl समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।