Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर शादी से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। अपनी बेटी को ढूंढने की बजाय परिवार वालों ने अपनी दूसरी नाबालिग बेटी की बलि चढ़ा दी और उसको मंडप में बैठा दिया। वह तो पुलिस को इस मामले की भनक लगी तो पुलिस ने पहुंचकर शादी रुकवा ली नहीं तो अनर्थ हो जाता और बच्ची की जिंदगी बर्बाद हो जाती। पुलिस ने शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही पहुंचकर नाबालिग की शादी होने से रुकवा दी। चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र से बारात हमसर कोर्ट क्षेत्र के एक गांव में आई हुई थी और वहां पर विवाह की रस्म पूरी कराने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दुल्हन अपने प्रेमी के साथ में फरार हो गई। इसके बाद परिवार वालों के बीच में हड़कंप मच गया।
लड़की वालों ने बदनामी के डर से अपनी नाबालिग बेटी को ही मंडप में बैठा दिया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि गांव में नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है और सूचना पर पुलिस और वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और विवाह के लिए तैयार की गई बेटी के स्कूल के कागजात की जांच की तो लड़की सच में नाबालिक पाई गई। संयुक्त टीम ने लड़की के परिजनों को समझा कर यह शादी रुकवा दी है। वहीं काउंसलिंग के बाद लड़की के परिजनों ने टीम को लिख कर दिया है कि वह अपनी बेटी का विवाह बालिग होने पर ही करेंगे। पुलिस ने बताया कि यह विवाह नाबालिग लड़की की बड़ी बहन के साथ होना तय हुआ था लेकिन दुल्हन शादी से कुछ घंटे पहले ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और परिवार के लोगों ने समाज के डर से अपनी छोटी बेटी को ही विवाह के मंडप पर बैठा दिया। मगर पुलिस ने सही समय पर पहुंचकर लड़की की शादी रोक दी।अपने प्रेमी के साथ भागी दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है और पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर दुल्हन की खोजबीन कर रही है।