Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में तेजी से देह व्यापार करने वाले शातिर लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। तेजी से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए देह व्यापार करने वालों का धंधा फल-फूल रहा है।
जी हां, अब व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भी देह व्यापार करने वालों का गैरकानूनी धंधा धड़ल्ले से बढ़ रहा है। दरअसल व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए देह व्यापारियों द्वारा युवतियां ग्राहकों को बेची जाती हैं और उसके एवज में उनको पैसे मिलते हैं। देहरादून में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए देह व्यापार का धंधा चल रहा है और इसी व्हाट्सएप ग्रुप के आरोपियों ने आईटी कर्मचारी को चार लाख की चपत लगा दी है। जी हां, देहरादून में ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के फेर में आकर एक आईटी कर्मचारी को 4 लाख रुपए हाथ से गंवाने पड़ गए। दरअसल पीड़ित आरोपी को ब्लैकमेल करते रहे और उससे पैसे लेते रहे। परेशान होकर कर्मचारी ने नेहरू कॉलोनी थाने में रिपोर्ट लिखवा दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ओल्ड नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बीती 7 फरवरी को एक वेबसाइट के जरिए एस्कॉर्ट सर्विस से संपर्क किया। इसके जरिए उसने ऑनलाइन 550 का भुगतान भी किया और इसके बाद उसे कुछ युवतियों की फोटो भेजी गई। आगे पढ़िए
पीड़ित को ईसी रोड पर स्थित एक होटल में बुलाया गया। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां पर कोई भी नहीं मिला। जब उसने कॉल करके पूछा तो उससे कुछ और रकम जमा कराने की बात कही गई। 9 मार्च को उसको व्हाट्सएप कॉल आई जिसमें आरोपी ने खुद को पुलिस वाला बताया और धमका कर कहने लगा कि उसके खिलाफ जयपुर में लड़की खरीदने का केस दर्ज होने वाला है। उसके बाद पीड़ित व्यक्ति बेहद डर गया जब पीड़ित ने उससे मामला रफा-दफा कराने की बात कही तो उसने 90 हजार रुपए मांगे। पीड़ित ने यह रकम भी भेज दी। इसके बाद उसने खुद को साइबर सेल अफसर बताकर फिर बड़ी रकम मांगी। पीड़ित ने ऐसा करके उनके खाते में 4 लाख रुपए जमा करा दिए। आखिरकार थक हार कर पीड़ित द्वारा पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के साथ जिन भी बैंक खातों में रकम जमा की गई है उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। आप भी dehradun online girl Fraud के चक्कर में न पड़ें