Rishikesh Hotel Booking Full हो गई। बीते 4 दिनों में यहां 11 लाख पर्यटक घूमने आए।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Rishikesh Hotel Booking Full 11 Lakh Tourist visited
ऋषिकेश: ऋषिकेश में चार दिनों के सुपर वीकेंड में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। इस दौरान यहां 11 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। सड़कों से लेकर बाजारों तक, कहीं भी पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
Rishikesh Hotel Booking Full
वीकेंड से पहले प्रशासन ने पर्यटकों की भीड़ संभालने के तमाम दावे किए थे, लेकिन रिकॉर्ड भीड़ के आगे ट्रैफिक व्यवस्था ने भी घुटने टेक दिए। नीलकंठ मोटर मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। नेपाली फॉर्म से लेकर ब्यासी तक के सफर में मिनटों की बजाय घंटो लगे। चिलचिलाती गर्मी में पर्यटक घंटों जाम में फंसे रहे। रविवार सुबह से पर्यटकों के वाहनों का रेला ऋषिकेश हाईवे पर उमड़ पड़ा। श्यामपुर चौकी से बाहरी राज्यों के वाहनों को बाइपास पर डायवर्ट कर दिया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। ढालवाला तक ही पहुंचने में वाहनों को एक घंटे का समय लग गया। ढालवाला से वाहनों को सीधे भद्रकाली की ओर भेज दिया गया। वहीं शिवपुरी, ब्यासी, कौड़ियाला जाने वाले वाहनों को तपोवन बाइपास से निकाला गया। तपोवन, शिवपुरी, ब्यासी, स्वर्गाश्रम क्षेत्र और हेंवल घाटी में धर्मशालाएं, होटल और जंगल कैंप पूरी तरह पैक्ड रहे। आगे पढ़िए
बढ़ती भीड़ और सुरक्षा कारणों के चलते लोनिवि नरेंद्रनगर ने लक्ष्मणझूला पुल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। पुल पर आवाजाही बंद होने से पर्यटकों को 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। लक्ष्मण झूला पुल बंद होने से राम झूला और जानकी झूला पुल पर पर्यटकों का दबाव बढ़ गया है। राफ्टिंग को लेकर भी पर्यटकों में खूब उत्साह दिखा। बृहस्पतिवार से लेकर रविवार तक 96 हजार पर्यटकों ने राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, क्लब हाउस, मरीन ड्राइव आदि स्थानों से राफ्टिंग की। पर्यटकों की जबरदस्त आमद से होटल और कैंप संचालकों के चेहरे खिले हुए हैं। होटल और कैंप संचालकों को उम्मीद है कि अगला वीकेंड भी पर्यटन की दृष्टि से बेहद शानदार होगा। पर्यटकों की बढ़ती आमद आर्थिकी के लिहाज से सुखद संकेत है, लेकिन पर्यटकों की सुविधा का भी ध्यान रखना होगा। बीते दिन ऋषिकेश में एंट्री करने और वापसी के दौरान पर्यटकों का जबरदस्त जाम से सामना हुआ। देर शाम तक जाम खुलवाने और वाहनों का आवागमन सुचारू करने के लिए पुलिसकर्मी सड़क पर पसीना बहाते रहे।कुल मिलाकर कहें तो ऋषिकेश जाने से पहले Rishikesh Hotel Booking जरूर देख लें।