Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: इस साल पर्यटन के लिहाज से नए कीर्तिमान हासिल होने वाले हैं। चारधाम यात्रा में इस बार भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है। धाम में भी Kedarnath Yatra 2022 की तैयारियां चल रही हैं। धाम के कपाट 6 मई को खोले जाएंगे। प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम में बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। साफ-सफाई के साथ ही मंदिर के पास रेलिंग लगाने का काम जारी है। इस बार प्रशासन ने धाम में 8 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की है। शीतकाल के दौरान भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य रुक गए थे, जिन्हें दोबारा शुरू कर दिया गया है। प्रशासन के साथ बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटी है। केदारनाथ धाम में इन दिनों द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्यों के तहत तीर्थ पुरोहितों के घरों समेत विभिन्न कार्य चल रहे हैं। बिजली-पानी के साथ ही संचार सेवा बहाल हो गई है।
मंदिर परिसर में रंग-रोगन किया जा रहा है। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि सभी काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के 22 सदस्यीय दल ने मंदिर परिसर में सफाई का काम शुरू करने के साथ ही वहां रेलिंग लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। मंदिर के पूजा काउंटर और टेंट कॉलोनी की मरम्मत भी की जा रही है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि धाम में 8 हजार श्रद्धालु ठहर सकेंगे। 30 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाले 16 किलोमीटर लंबे मार्ग से बर्फ पूरी तरह साफ हो चुकी है। इस मार्ग पर घोड़ों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। यात्रा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीएम ने बताया कि गढ़वाल मंडल विकास निगम को यात्रियों के ठहरने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कुल मिलाकर Kedarnath Yatra 2022 के लिए तैयारियां दुरुस्त हैं।