बागेश्वर में अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी के दिन प्रेमी संग भागी दुल्हन, 7 फेरे के बाद घर लौटी

महिला संगीत में जमकर नाची दुल्हन, फिर हो गई प्रेमी संग फरार, अब अल्मोड़ा में प्रेमी संग किया विवाह..देखिए वीडियो
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Bageshwar bride escaped with lover: Bride escaped with lover before marriage in Bageshwar
Image: Bride escaped with lover before marriage in Bageshwar

बागेश्वर: बीते दिनों राज्य के बागेश्वर जिले में शादी से ऐन वक्त पहले प्रेमी के साथ रफूचक्कर होने वाली दुल्हन का मामला सामने आया था। दुल्हन के रफूचक्कर होने के बाद उसके परिजनों ने उसकी छोटी नाबालिक बहन को मंडप में बैठा दिया। वो तो पुलिस ने सही मौके पर पहुंचकर नाबालिग की शादी रुकवा दी। वहीं बड़ी खबर यह है कि शादी के दिन प्रेमी के साथ फरार हो दुल्हन अपने प्रेमी के साथ ब्याह रचाकर वापस घर लौट आई है। वह मंगलवार को अपने प्रियतम के साथ विवाह के बंधन में बंध गईं हैं। पहले वह फिल्मी स्टाइल में शादी से चंद घंटे पूर्व प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिर इस किशोरी ने मंगलवार को अपने प्रेमी के साथ अल्मोड़ा के एक मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के सात फेरे लिए। जिसके बाद दोनों नव वर-वधू बागेश्वर स्थित डोबा गांव लौट आए हैं। शादी के बाद जहां दोनों प्रेमी-प्रेमिका काफी खुश हैं वहीं उनकी यह शादी समूचे क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। दरअसल दोनों एक दूसरे के साथ पिछले छः वर्षों से प्रेम प्रसंग में थे परंतु घर वालों की सहमति ना मिलने के कारण दोनों को भागकर शादी करनी पड़ी। आगे देखिए वीडियो

गौरतलब है कि बागेश्वर जिले के सातगांव में बीते 16 अप्रैल को तब कोहराम मच गया जब महिला संगीत में खूब थिरकने के बाद एकाएक दुल्हन डोबा गांव निवासी अपने प्रेमी बलवंत सिंह टगड़िया के साथ फरार हो गई थी। रविवार को बारात आनी थी। बारात आने से चंद घंटे पूर्व ही दुल्हन के फरार हो जाने से परिजन सदमे में आ गए। वहीं घर की इज्जत बचाने के चक्कर में उन्होंने दुल्हन की नाबालिग बहन की शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने परिजनों को समझाकर नाबालिग की शादी रूकवाई थी। उधर दूसरी ओर शादी से ऐन वक्त पहले फरार हुई दुल्हन ने मंगलवार को बागेश्वर जिले के डोबा गांव निवासी अपने प्रेमी बलवंत सिंह टंगड़िया के साथ हिंदू रीति-रिवाज में सोमेश्वर के खड़केश्वर शिव मंदिर में शादी कर ली है। देखिए वीडियो (वीडियो साभार-न्यूज 31)

  • Youtube सब्सक्राइब करें: