गढ़वाल में तेज रफ्तार वाहन ने मां-बेटे को मारी टक्कर, 8 साल के बेटे की मौत..सदमे में मां

टिहरी गढ़वाल में मासूम आरव की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव में मातम पसरा है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
tehri garhwal kandisaur aarav death: Vehicle hit 8-year-old Aarav in Tehri Garhwal Kandisaur
Image: Vehicle hit 8-year-old Aarav in Tehri Garhwal Kandisaur

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड को हादसों का प्रदेश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां लगभग हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें बेगुनाहों की जान जा रही है।

tehri garhwal vehicle hit mother son

ताजा मामला टिहरी जिले का है। जहां बीती शाम सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा टिहरी के कंडीसौड़ तहसील में हुआ। जहां बगिंयाल-ज्वारना मोटरमार्ग के सिवाली पातल के पास 35 वर्षीय संगीता देवी पत्नी प्यार सिंह अपने 8 साल के बेटे आरव के साथ खड़ी थी। पर किसे पता था कि मां और बेटे का साथ हमेशा-हमेशा के लिए छूटने वाला है। दुर्भाग्य से यही हुआ। शाम छह बजे एक पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। अचेत महिला और बच्चे को स्थानीय लोग तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन अफसोस कि मासूम बच नहीं सका। चंबा अस्पताल में इलाज के दौरान 8 साल के आरव की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि संगीता देवी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। संगीता देवी का परिवार सिवाली पातल में रहता है। मासूम आरव की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।