उत्तराखंड: 15 साल की भतीजी को देहरादून घुमाने लाई बुआ, देहरादून में ही एक नशेड़ी को बेच दिया

नाबालिग ने बताया कि रिश्ते की बुआ उसे देहरादून घुमाने का झांसा देकर साथ लाई थी। दून पहुंचने पर शादी के नाम पर नाबालिग का सौदा कर दिया गया।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Aunt sold niece dehradun: Aunt sold niece in Dehradun
Image: Aunt sold niece in Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड में मानव तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। मासूम बच्चियां शादी के नाम पर हैवानों के हवाले की जा रही हैं।

Aunt sold niece in Dehradun

मामला देहरादून का है, जहां बुआ ने 15 साल की भतीजी को शादी के नाम पर बेच दिया। पीड़ित बच्ची नेपाल की रहने वाली है। गुरुवार को वो एक ट्रस्ट से जुड़े लोगों को सड़क किनारे रोती हुई मिली थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि वो मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। रिश्ते की बुआ उसे घुमाने के बहाने शहर लेकर आई, और उसका सौदा कर दिया। ट्रस्ट से जुड़े लोगों को जब नाबालिग की शादी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर रिश्ते की बुआ और कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई शिकायत में हेल्प क्रॉस ट्रस्ट से जुड़े विशाल थापा ने बताया कि वह ट्रस्ट से जुड़ी पूजा सुब्बा और पूर्वा सिंह के साथ बृहस्पतिवार को ठाकुरपुर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे एक किशोरी रोती हुई मिली। बच्ची से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 15 साल की किशोरी को बुआ रीता अपने साथ देहरादून लेकर आई थी। यहां जबरन रवि शर्मा निवासी ठाकुरपुर से उसकी शादी करा दी गई। रवि नशे का आदी है। शादी के बाद नाबालिग को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। बहरहाल पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी रीता और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।