गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा..5 साल की बिटिया समेत 6 लोगों की मौत, शादी में पसरा मातम

Pauri Garhwal के Syoli Malli में Max गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
pauri max fallen in ditch: Max fell into a deep gorge in Syoli Malli of Pauri Garhwal
Image: Max fell into a deep gorge in Syoli Malli of Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी में बारात से लौट रहा मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया।

Max fell into a deep gorge in Pauri Garhwal

दर्दनाक हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह लोगों का इलाज जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है। जबकि दो घायलों को सीएचसी पैठाणी में एडमिट कराया गया है। सोमवार को थाना क्षेत्र पैठाणी के डोबरी गांव से एक बारात सिलोली गांव गई थी। देर शाम बारात विदाई के बाद वापस डोबरी लौट रही थी, इसी दौरान बारातियों से भरी एक मैक्स स्योली मल्ली-टीला मोटर मार्ग पर स्योली मल्ली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में जाख गांव के एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत हो गई है। हादसे में जान गंवाने वालों में चालक अंकित (25) पुत्र प्रकाश लाल निवासी स्योली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिलोली, मेहरवान सिंह पुत्र केदार सिंह सिलोली, जाख निवासी कलम की बड़ी बेटी अंबिका (18) और पांच वर्षीय दृष्टि शामिल हैं। आगे पढ़िए

हादसे में घायल लोगों को पाबौ और पैठाणी के सीएचसी में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान मोनिका की भी मौत हो गई। छह घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर किया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 14 लोग सवार थे। ओवरलोडिंग को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। स्योली मल्ली-टीला मोटर मार्ग की हालत भी खराब है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद सड़क की हालत सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। पौड़ी में हुए हादसे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।