हरिद्वार से बिजनौर की दूरी हाेगी कम, बरेली-मुरादाबाद जाना भी आसान..जानिए नया रूट

Haridwar से Bijnor Bareilly Moradabad जाना अब आसान होगा…आप भी जानिए New Route Plan
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haridwar Bijnor New Route: Haridwar to Bijnor Bareilly Moradabad New Route Plan
Image: Haridwar to Bijnor Bareilly Moradabad New Route Plan

हरिद्वार: वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड के हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का सफर आसान होने जा रहा है।

Haridwar to Bijnor Bareilly Moradabad New Route Plan

अब बड़े वाहनों को लक्सर से हरिद्वार, श्यामपुर होकर नजीबाबाद के रास्ते बिजनौर नहीं जाना पड़ेगा। बड़े वाहन लक्सर से बालावाली होते हुए सीधे बिजनौर जा सकेंगे। बालावाली में गंगा पर उत्तर प्रदेश सरकार सड़क यातायात के लिए पुल बनवा चुकी है। इधर लोक निर्माण विभाग लक्सर से रायसी होते हुए बालावाली तक सड़क का निर्माण कर रहा है। बालावाली तक सड़क बनने से कई फायदे होंगे। इस रास्ते से लक्सर से बिजनौर के बीच की दूरी 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी। अभी बड़े वाहन हरिद्वार, श्यामपुर, नजीबाबाद होते हुए बिजनौर जाने के लिए 105 किमी चलते हैं। इस सफर में करीब ढाई घंटे लगते हैं। लक्सर, रायसी, बालावाली के रास्ते से बिजनौर की दूरी घटकर 55 किलोमीटर रह जाएगी।

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की तरफ से बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली की तरफ जाने वाले वाहनों को भी आसानी होगी। वाहन रुड़की के बाद हरिद्वार के बजाय लक्सर से रायसी, बालावाली होते हुए कम समय और खर्च में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। लक्सर की सीमा यूपी के बिजनौर जिले से सटी है। दोनों शहरों के बीच गंगा नदी बहती है। नदी पर बहुत पुराना रेलवे का पुल था। क्योंकि ये पुल जर्जर है, इसलिए बड़े वाहन लक्सर से हरिद्वार, श्यामपुर होकर नजीबाबाद के रास्ते बिजनौर जाते हैं। नई सड़क बनने के बाद बड़े वाहन लक्सर से रायसी बालावाली होकर सीधे बिजनौर जा सकेंगे। लोनिवि के ईई एसएस यादव ने बताया कि इस सड़क की चौड़ाई 5 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर करते हुए निर्माण कराया जा रहा है। सड़क बनने से लक्सर से बिजनौर का सफर आसान होगा। इसके लिए 25 करोड़ का बजट मिला है।