Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड से जन्म का नाता है। देवभूमि में जन्म लेने वाले योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मस्थली बनाया। यहां के लोगों से उनका स्नेह का रिश्ता रहा है। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने स्टार प्रचारक के तौर पर उत्तराखंड में बीजेपी के लिए प्रचार-प्रसार किया था।
अब योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तराखंड के दौरे पर आने वाले हैं। वह 3 मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हरिद्वार में संपत्ति के बंटवारे के तहत अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को सौंपेंगे, साथ ही नए बने उत्तर प्रदेश के होटल का अनावरण करेंगे। इसके बाद 4 मई को वह अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर भी जाएंगे। जहां वह गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में बनाई गई योगी आदित्यनाथ के गुरु वैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर जानकारी दी। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ अपने गांव भी जा सकते हैं, हालांकि फिलहाल उनके गांव जाने के कार्यक्रम के बारे में तय सूचना नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दोबारा यूपी के सीएम बनने पर उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल दिखा था। वह मई में हरिद्वार में होने वाले कार्यक्रम के अलावा अपने गृह जनपद में होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।