उत्तराखंड के होटल में दिल्ली की लड़की का सेक्स रैकेट, छापा मारने के बाद हुआ बड़ा खुलासा

Haridwar के पॉश इलाके के hotel में delhi की लड़की अपना sex racket चला रही थी।इस मामले में 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
haridwar hotel delhi girl sex racket: Delhi girls sex racket in Haridwar hotel
Image: Delhi girls sex racket in Haridwar hotel

हरिद्वार: हरिद्वार में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने हरिद्वार के एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

Delhi girls sex racket in Haridwar hotel

पुलिस ने होटल से ही रैकेट चलाने वाली दिल्ली निवासी पूजा समेत चार लड़कियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से तीन कॉलगर्ल ग्राहकों के साथ संदिग्ध अवस्था में पाई गईं। यह सारा नेटवर्क जस्ट डायल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। जस्ट डायल के द्वारा उन्होंने एक पूरा होटल लीज पर लिया और वहीं पर आरोपी सेक्स रैकेट संचालित कर रहे थे। जस्ट डायल पर मसाज पार्लर और इससे जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही जाती थी, लेकिन यहां कुछ और ही चल रहा था। दरअसल बुधवार तड़के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं एसओजी ने पॉश कॉलोनियों में शुमार गोविंदपुरी स्थित डिवाइन गंगा में होटल पर छापेमारी की। होटल में बाहर से बुलाई गई चार लड़कियों के साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमे दो पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं। वहीं ग्राहक के रूप में पकड़े गए तीन लड़के कनखल और ज्वालापुर के बताए जा रहे हैं। दरअसल पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि इस होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

एसओजी प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हरिद्वार के एक होटल में सेक्स रैकेट का पूरा धंधा दिल्ली तिलक नगर निवासी पूजा द्वारा संचालित किया जा रहा था। बिजनौर निवासी युवक आकाश देह व्यापार के धंधे में पूजा का सहयोग कर रहा था। जस्ट डायल और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से सीधा संपर्क किया जा रहा था। मुख्य आरोपी पूजा द्वारा पूरा होटल छह महीने पहले एक साल के लिए पूरा होटल लीज पर लेकर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। हरिद्वार के होटल से पकड़ी गई सेक्स रैकेट की सरगना पूजा हरिद्वार से पहले दिल्ली में सेक्ट रैकेट चलाती थी। पुलिस पूछताछ में पूजा ने यह बात स्वयं स्वीकार की है। जस्ट डायल का यह नेटवर्क केवल हरिद्वार ही नहीं बल्कि कई होटलों में सक्रिय है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इसका नेटवर्क पूरे देश में संचालित हो रहा था। एक ही कॉल पर देश के किसी भी हिस्से में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही थीं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 7 लोगों को हिरासत में ले लिया है और सभी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।