गढ़वाल में भीषण हादसा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी मैक्स, दो लोगों की मौत, 9 घायल

हादसे के वक्त वाहन पगना से बिरही की ओर जा रहा था, तभी एक गांव के समीप मैक्स वाहन 200 फिट गहरी खाई में जा गिरा।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
chamoli max hadsa : Max car fell into a ditch in Chamoli district
Image: Max car fell into a ditch in Chamoli district

चमोली: पहाड़ी सड़कों पर सफर असुरक्षित बना हुआ है। मौसम खराब होने के साथ ही सड़क हादसे भी बढ़ने लगे हैं।

Chamoli district Max hadsa

मामला चमोली जिले की निजमुला घाटी का है। जहां एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त वाहन पगना से बिरही की ओर जा रहा था, तभी एक गांव के समीप मैक्स वाहन 200 फिट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बाद में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला। हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई है। जिनकी पहचान 24 वर्षीय संजय नेगी और 23 वर्षीय टिकेंद्र राम के रूप में हुई।

चालक समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में बालक सिंह उम्र 26 साल, जसपाल सिंह ( चालक ) उम्र 30 साल, जगदीश सिंह उम्र 23 साल, सोहन कुमार उम्र 21 साल, मुकेश कुमार उम्र 22 वर्ष, राहुल सिंह उम्र 22 साल, मनोज सिंह उम्र 26 साल और 18 वर्षीय गोपी नेगी शामिल हैं। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। हादसे में घायल सोहन सिंह और मनोज सिंह को उपचार के लिये हायर सेंटर रेफर किया गया है, डॉक्टरों के मुताबिक दोनों युवकों की हालत गंभीर है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पर्वतीय इलाकों में आने वाले कुछ दिन मौसम खराब रहेगा। बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, ऐसे में वाहन चलाते वक्त सतर्कता बरतें।