देहरादून में 20 हजार रुपये में बेची गई बच्ची, जबरन कराई गई शादी और रेप

Dehradun में Minor girl को 20 thousand rupees में बेटा गया, फिर उसकी जबकन शादी करवाकर रेप किया गया।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Minor girl sold in dehradun: Minor girl sold in Dehradun for 20 thousand rupees
Image: Minor girl sold in Dehradun for 20 thousand rupees

देहरादून: देहरादून से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है।

Minor girl sold in Dehradun for 20 thousand rupees

विकासनगर से डेढ़ साल पहले एक नाबालिग लापता हुई थी जिसको पुलिस ने आखिरकार ढूंढ लिया है। सच्चाई सुनकर पुलिस के भी पांव तले जमीन खिसक गई। लड़की के साथ डेढ़ साल के दौरान जो हुआ वो कहानी बेहद दर्दनाक है। पीड़िता को 20 हजार रुपए में बेच दिया गया था। नाबालिग की उसकी मर्जी के बगैर जोर जबर्दस्ती से शादी करा दी गई। लड़की ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ। वहीं पुलिस ने मामले में दो दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित किशोरी ने दो महिलाओं समेत दो अन्य आरोपियों पर उसे जबरन अपने साथ ले जाने और 1 साल तक बंधक बनाकर रखने के बाद, 20 हजार रुपए में दो अन्य व्यक्तियों को बेचकर उसकी जबरदस्ती शादी कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में दो दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे हैं।

दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी की शिकायत बीते 10 अक्टूबर 2020 में विकासनगर कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में पुलिस ने किशोरी को रविवार को ढूंढ लिया, साथ ही भीमावाला निवासी सुकरमपाल उर्फ लीलू और उसकी पत्नी शशि, भीमावाला निवासी सुनील उसकी पत्नी लक्ष्मी को गिरफ्तार किया है। किशोरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी उसे अपने साथ जबर्दस्ती सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र स्थित ग्राम कम्हेडा स्थित एक महिला सविता के घर ले गए थे। यहां उन्होंने उसे 1 साल तक बंधक रखा। इसके पश्चात आरोपी ने उसे संदीप के हाथों 20 हजार में बेच कर उसकी जबरन शादी करा दी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं कोतवाली प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि किशोरी के आरोपों के आधार पर पकड़े गए और फरार आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने दुष्कर्म करने व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक युवक व एक महिला फरार हैं, जिनकी खोजबीन की जा रही है।