उत्तराखंड: प्रियंका की लगी बंपर लॉटरी, IPL माय सर्किल में जीते 1 करोड़ रुपये

Bageshwar की Priyanka ने IPL My Circle में अपनी टीम बनाकर 1 crore रुपये जीते हैं। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
bageshwar priyanka ipl my circle 1 crore: Bageshwar Priyanka wins Rs 1 crore in IPL My Circle
Image: Bageshwar Priyanka wins Rs 1 crore in IPL My Circle

बागेश्वर: किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

Bageshwar Priyanka won 1 crore in IPL My Circle

अब बागेश्वर की रहने वाली प्रियंका परिहार को ही देख लें, कल तक उन्हें कोई नहीं जानता था, लेकिन आज प्रियंका एक करोड़ रुपये जीतकर सुर्खियों में है। प्रियंका ने माय सर्किल इलेवन ऐप पर टीम बनाकर 1 करोड़ रुपये जीते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि लड़कियों की क्रिकेट में दिलचस्पी कम होती है, उन्हें इस खेल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती, लेकिन प्रियंका ने इस मिथक को तोड़ दिया। प्रियंका परिहार बागेश्वर के उडल गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मुकाबले में माय सर्किल इलेवन ऐप पर एक टीम बनाई थी। इस मुकाबले में प्रियंका द्वारा चुने गए खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें लीग में पहली रैंक हासिल हुई। नतीजतन प्रियंका परिहार 1 करोड़ रुपये जीतने में कामयाब रहीं। अब उन्हें टैक्स काटकर जल्द ही इनाम की रकम सौंप दी जाएगी।

प्रियंका की जीत कई मायनों में खास है। अब तक ड्रीम इलेवन और माय सर्किल ऐप पर ज्यादातर लड़कों के जीतने की ही खबरें आया करती थी। क्रिकेट के ज्ञान और दिलचस्पी के चलते उनके जीतने के चांस भी काफी ज्यादा होते हैं, ऐसा बहुत कम होता है कि लड़कियां भी ड्रीम इलेवन और माय सर्किल ऐप की वजह से सुर्खियों में आए, लेकिन प्रियंका ने एक करोड़ की रकम जीत कर ऐसा कर के दिखा दिया। प्रियंका परिहार वर्तमान में अपने मेजर पति अशोक परिहार के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही हैं। उनके पिता कैलाश सिंह मेहता बागेश्वर में निजी स्कूल के संचालक हैं। इनामी राशि जीतने पर प्रियंका बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह लीग में पहला स्थान जीतने में कामयाब रहीं, हालांकि उन्हें इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं थी, लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया। परिजनों के आशीर्वाद से अब प्रियंका लखपति बन गई हैं।