Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के यमुनोत्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यमुनोत्री यात्रा शुरू हो गई है।
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा के पहले दिन ही यमुनोत्री धाम के दर्शन करने जा रहे तीन तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई है। यात्रा के पहले ही दिन ऐसी अनहोनी होने से लोगों के बीच भी कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए थे। लेकिन दर्शन करने से पहले ही तीन लोगों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतकों की पहचान दो पुरुष व एक महिला तीर्थ यात्री के रूप में हुई है। जिसमें उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थ नगर निवासी अनिरुद्ध प्रसाद जायसवाल (65) की मौत यमुनोत्री मंदिर के पुल के पास, वहीं राजस्थान के डूंगरपुर निवासी कैलाश चौबीसा (63) की मौत भैरव मंदिर के पास और मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी शकुन परिहार (63) की मौत भनियालीगाड़ के पास हुई है। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।