Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चम्पावत: चंपावत उपचुनाव में इस बार सीएम धामी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने गहतोड़ी को खड़ा किया है।
कांग्रेस ने चुनावी पत्ते खोलते हुए निर्मला गहतोड़ी को चंपावत उपचुनाव के लिए प्रके लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा उनके नाम पर मुहर लग गई। वे सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगीं। चंपावत में आगामी 31 मई को मतदान होना है। चंपावत विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के तारीख का ऐलान होते ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। बीजेपी सीएम धामी को मैदान में उतार चुकी है। धामी 9 मई को नामांकन करने वाले हैं। कांग्रेस की ओर से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे किसी मजबूत दावेदार को धामी के सामने खड़ा करेंगे। लेकिन कांग्रेस ने महिला कैंडिडेट पर दांव चला। तमाम संभावित नामों के उलट कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी का नाम फाइलन किया है। कांग्रेस की कोशिश है कि महिला वोटों पर सेंधमारी की जाए। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने हमेशा हेमेश खर्कवाल पर भरोसा जताया लेकिन इस बार महिला दांव चला है। निर्मला गहतोड़ी 2022 के चुनाव में भी दावेदार थीं, लेकिन हेमेश खर्कवाल से पिछड़ गई थी। निर्मला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी है। इस सीट पर 2002 से 2022 तक इस सीट पर तीन बार बीजेपी जीती, जबकि 2 बार कांग्रेस ने बाजी मारी।