Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के लक्सर से तीन तलाक का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
यहां पर एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसको सुंदर नहीं दिखने की बात कहकर उसको तीन तलाक दे दिया है। यह शर्मनाक है कि आज भी हम महिलाओं को सुंदरता के नैरेटिव में बांध कर रखते हैं। हम 21वी सदी में जी रहे हैं। हर चीज आधुनिकता की ओर आगे बढ़ रही है मगर हमारी सोच अभी भी उतनी ही महिला विरोधी और छोटी है। हरिद्वार के एक व्यक्ति ने अपनी बीवी को केवल उसके रंग रूप में सुंदर ना होने के कारण उसको तीन तलाक दे दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल लक्सर कोतवाली के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 3 साल पहले लक्सर के ही सलमान के साथ हुआ था। सलमान ने निकाह के 3 साल के बाद उसको तीन तलाक दे दिया है।
पीड़िता ने बताया कि निकाह से पहले सलमान और उसके परिजनों ने उसे देखकर पसंद किया था। बचपन में एक हादसे में उसकी एक आंख खराब हो गई थी। निकाह के बाद उसके ननद और उसकी सास ने उसके रंग और खराब चेहरे को लेकर उसे परेशान करना शुरू किया और उसका मजाक उड़ाना भी शुरू किया और उसे दहेज को लेकर भी प्रताड़ित किया।महिला ने ऑपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। चिकित्सक ने उसको दोबारा बच्चा नहीं होने की बात कही जिसके बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले उसे और अधिक प्रताड़ित करने में लगे हुए थे। 1 साल पहले उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बीते 1 साल से पीड़िता ने मायके में रह रही है। हाल ही में उसके ससुराल वाले और उसका पति उसके मायके में आए और और उसके सुंदर नहीं होने की बात कहकर उसको तीन तलाक दे दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि विवाहिता ने पति, सास और दोनों ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।