साली के साथ शादी करने के बाद आरोपी शौहर घर आया और पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि उसकी सास, ससुर और ननद भी इस मामले में आरोपी के साथ मिलकर साजिश में शामिल हैं....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Triple talaq given to woman in Haridwar
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में एक व्यक्ति ने अपनी साली से निकाह कर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने मंगलौर कोतवाली में शिकायत की, लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद महिला अपनी शिकायत लेकर हरिद्वार SSP के पास पहुंची। लेकिन अब पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Triple talaq given to woman in Haridwar
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला ने हरिद्वार के SSP प्रमेन्द्र डोबाल के पास अपनी तहरीर प्रस्तुत की। पीड़ित महिला ने अपनी तहरीर में उल्लेख किया कि चार साल पहले उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जनपद शामली क्षेत्र के एक युवक के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए, उसके पति ने मंगलौर गुड़ मंडी में नौकरी के चलते गांव में रहना शुरू किया। पीड़िता ने बताया करीब दो साल पहले से उसके पति का अपनी साली के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया। जिसके बाद से उसका शौहर उसे लगातार परेशान करने लगा।
साली से शादी कर पत्नी को दिया तीन तलाक
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करने लगा और उसे और उसके बच्चों को खर्चा देना भी बंद कर दिया। इसी दौरान, आरोपी पति ने पत्नी को बिना बताए अपनी साली से शादी कर ली। साली के साथ शादी करने के बाद 25 मार्च को उसका आरोपी शौहर घर आया और उसे तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि उसकी सास, ससुर और ननद भी इस मामले में आरोपी के साथ मिलकर साजिश में शामिल रहे हैं। महीला ने एसएसपी हरिद्वार को बताया कि इससे पहले वो मंगलौर कोतवाली में भी शिकायत लेकर गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
मंगलौर कोतवाली के प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस टीम द्वारा इस मामले की जांच शुरू की जा चुकी है।