Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के नैरी गांव में बीते दिनों एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से कोहराम मच गया। नवविवाहिता 6 माह की गर्भवती थी।
मौत के कारणों का तो पता नहीं लग पाया है मगर नव विवाहिता के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और जांच पड़ताल के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। दरअसल बीते गुरुवार को विकासखंड चिन्यालीसौड़ के नैरी गांव में प्रमोद थपलियाल की 6 माह की गर्भवती पत्नी कुसुमलता थपलियाल संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी हुई मिली। तहसीलदार प्रताप चौहान ने बताया कि कुसुम का शव घर के कमरे में मिला। ससुराल पक्ष वालों ने बताया कि कुसुमलता ने आत्महत्या की है। उसके ससुराल वालों से पूछताछ की गई तो वे आत्महत्या के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।
जिस कमरे में उसका शव मिला है वह कमरा भी उसका नहीं था। कुसुम महत्वाकांक्षी थी, पढ़ाई में अव्वल थी। शादी को 1 साल भी पूरा नहीं हुआ था। वह 6 माह की गर्भवती थी, मगर नई जिंदगी को जन्म देने से पहले ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई। मायके वालों का कहना है कि कुसुमलता के ससुराल वालों ने दहेज नहीं देने पर उसको प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी। मृतका कुसुमलता के भाई ने उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ अपनी बहन और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। ससुराल वालों से पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों की जानकारी मिल पाएगी।मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।