देवप्रयाग से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है..यहां थराली के एक ही गांव के परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Car fell in the ditch between Vyasi Totaghati
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में हादसों के सामने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। हर दिन सड़कों पर कोहराम मचा रहा है। इस वक्त की एक बड़ी खबर देवप्रयाग क्षेत्र से आ रही है। Car fell in the ditch between Vyasi Totaghati व्यासी और तोता घाटी के बीच एक कार गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। इस हादसे में 25 साल की पिंकी 40 साल के प्रताप सिंह प्रताप सिंह की पत्नी भागीरथी देवी प्रताप सिंह का बेटा विजय और प्रताप सिंह की बेटी मंजू की मृत्यु की खबर सामने आई है। पुलिस ने 3 लोगों को खाई से निकाला है और रेस्क्यू में जुटी हुई है। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर तोता घाटी से आधे सफेद पहाड़ में हुआ। सुबह 6:30 बजे का हर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी की खरीददारी करके ऋषिकेश से अपने गांव चमोली जा रहे थे। हादसे में मारे गए लोगों की जानकारी इस प्रकार है।
1-पिंकी, उम्र 25 वर्ष, पुत्री त्रिलोक सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, जनपद चमोली।
2-प्रताप सिंह, उम्र 40 वर्ष, पुत्र देवसिह, ग्राम बाक, तहसील थराली जनपद चमोली।
3-भागीरथी देवी, पत्नी प्रताप सिंह, उम्र 36 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली जनपद चमोली
4-विजय, उम्र 15 वर्ष, पुत्र प्रताप सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली जनपद चमोली
5-मन्जु, पुत्री प्रताप सिंह ,उम्र 12 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली जनपद चमोली