Okhaldhunga block के Sirodi village की Deepa Devi की Death kafal के लालच में हुई है। पढ़िए पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Okhaldhunga block Sirodi village Deepa Devi Death for kafal
नैनीताल: पहाड़ की जिंदगी में पग-पग पर खतरे हैं। यहां कब हादसा हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। खासकर घास के लिए जंगल जाने वाली महिलाओं की जान हमेशा दांव पर लगी रहती है।
Sirodi village Deepa Devi Death for kafal
हल्द्वानी के ओखलढुंगा ब्लॉक से एक ऐसी ही दुखद खबर आई है। यहां मुट्ठी भर काफल की कीमत महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। महिला काफल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी, तभी पेड़ की टहनी टूट गई और महिला नीचे आ गिरी। महिला को गंभीर हालत में हल्द्वानी के अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन वो बच नहीं सकी। मरने वाली महिला की पहचान 27 साल की दीपा देवी के रूप में हुई। वो ग्राम सिरोड़ी की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि बीते दिन महिला खेत के पास एक पेड़ पर चढ़कर काफल तोड़ रही थी। आगे पढ़िए
इसी दौरान पेड़ की एक टहनी टूटने से दीपा देवी नीचे आ गिरी। परिजन उसे तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दीपा की मौत हो गई। मरने वाली महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटी 6 साल की है, जबकि बेटे की उम्र सिर्फ चार साल है। मां के अचानक चले जाने से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो परिजनों से मां को वापस लाने की मार्मिक अपील कर रहे हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पड़ा टूट पड़ा है। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए हैं। गांव में भी मातम पसरा है। बहरहाल पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।