Uttarakhand News: उफनती नदी में बह गया परिवार, मां-बेटी की मौत.. पति को लोगों ने बचाया

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर कोलहू नदी पार करते समय पति-पत्नी और बच्ची तेज बहाव में बह गए। पति को बचा लिया गया, जबकि SDRF के सर्च अभियान में मां-बेटी के शव बरामद हुए।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Kolhu River Accident: Mother and Daughter Swept Away in River
Image: Mother and Daughter Swept Away in River

कोटद्वार: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर स्थित कोलहू नदी में तेज बहाव के बीच नदी पार करना एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। पति-पत्नी और उनकी गोद में मौजूद बच्ची नदी के तेज पानी में बह गए। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और व्यक्ति को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि उसकी पत्नी और बच्ची नदी के तेज बहाव में बह गईं।

Uttarakhand News: Mother and Daughter Swept Away in River

जानकारी के अनुसार, परिवार कोटद्वार के भाबर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। परिवार उत्तर प्रदेश के बगनाला गांव से बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कोलहू नदी पार करते समय पानी का तेज बहाव परिवार के लिए काल बन गया और तीनों नदी में बह गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। लोगों की मदद से व्यक्ति को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन महिला और उसकी बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने नदी में मां-बेटी की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। कई घंटों तक चले तलाशी अभियान के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए।
उत्तराखंड में लगातार बारिश के दौरान नदी-नालों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को उफनते नदी-नालों और बरसाती जलधाराओं को पार करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बारिश के मौसम में नदी पार करने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।