Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले के नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।
जल्द ही नरेंद्र नगर के निवासियों को केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय विद्यालय की अनोखी सौगात मिलने वाली है। अब यहां पर छात्रों को पढ़ने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में नहीं जाना होगा। यहां पर केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए केंद्र की तरफ से स्वीकृति मिल गई है। इसके निर्माण की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू हो गई है। इस दिशा में केंद्रीय विद्यालय संगठन को 20 लाख रुपए भी दिए गए हैं।डीपीआर बनाने के बाद काम शुरू हो जाएगा। नरेंद्र नगर के छात्रों को पढ़ाई के लिए अब तक दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है। आस पास कोई अच्छा विद्यालय नहीं होने की वजह से छात्रों को कई किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ता है। इस विद्यालय के लिए पिछले लंबे समय से कई प्रयास किए जा रहे थे और आखिरकार नरेंद्र नगर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की स्वीकृति दे दी गई है। आगे पढ़िए
केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की तरफ से नरेंद्र नगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की पैरवी की गई थी और यहां पर केंद्रीय विद्यालय खुलवाने को लेकर उन्होंने दिल्ली में कई केंद्र मंत्रियों से भी मुलाकात की थी और इसी का नतीजा है कि आज नरेंद्र नगर में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन भी उपलब्ध हो चुकी है और निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।केंद्रीय लोक निर्माण विभाग देहरादून ने इस विद्यालय के निर्माण के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन को डीपीआर तैयार करने के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए हैं और 1 महीने के भीतर कार्यदाई संस्था को डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग ने दे दिए हैं।