महिला ने कहा कि सुहागरात में पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए, इतना ही नहीं आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Wife made serious allegations against husband Manak Sharma in Haldwani
हल्द्वानी: हल्द्वानी में महिला ने डॉक्टर पति और अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Wife made serious allegations against husband in Haldwani
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कहा कि सुहागरात में पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए, आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया। शादी के बाद ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते रहे। वो दहेज में 50 लाख रुपये और बीएमडब्ल्यू कार की डिमांड कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने ससुर, चचिया ससुर और ननदोई पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि 29 जून 2020 को उसकी शादी दिल्ली में रहने वाले माणिक शर्मा से हुई। शादी में 12 लाख की हुंडई कार, सोना, तीन लाख के फर्नीचर समेत खूब दहेज दिया गया, लेकिन शादी के बाद ससुराल वाले दो करोड़ रुपये और ऑडी या बीएमडब्ल्यू कार की मांग करने लगे। बाद में 50 लाख रुपये और बीएमडब्ल्यू कार लाने को कहा गया।
महिला का आरोप है कि 25 दिसंबर 2020 को जब परिजन किसी पार्टी में गए थे, तब ससुर और चचिया ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। डॉक्टर पति ने भी सुहागरात पर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाकर वीडियो बनाया। जनवरी 2021 में ननदोई ने भी उसे कमरे में अकेला पाकर गलत काम किया। प्रताड़ना से तंग आकर वो मायके चली आई। सितंबर 2021 में महिला ने हल्द्वानी में तलाक का केस दायर किया। अब महिला ने आरोपी पति माणिक शर्मा, सास रजनी शर्मा, ससुर राजेंद्र शर्मा, चचिया ससुर राकेश शर्मा, ननदोई संदीप शर्मा और ननद सोनाली शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।