Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने को दबाव डालने का गंभीर मामला सामने आया है।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ डालनवाला कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल युवती ने शनिवार को मामले की शिकायत की थी। उसने पुलिस में तहरीर देते हुए वह बताया कि आरोपित अरमान उर्फ आर्या को वह काफी समय से जानती है। दोनों एक ही क्षेत्र में रहते हैं। शुरुआत में उनके बीच फोन पर बातचीत होती थी। एक दिन आरोपित ने उसे सर्वे चौक स्थित होटल में बात करने के बहाने बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने वीडियो भी बना लिया। आगे पढ़िए
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। दरअसल इसी 21 अप्रैल को युवती पढ़ाई के लिए इंस्टीट्यूट जा रही थी कि तभी रास्ते में आरोपित उसे मिल गया और उस पर होटल चलने का दबाव बनाने लगा। युवती ने बहुत मना किया पर उसने हाथ की नस काट कर हत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी। इस पर युवती आरोपित के साथ होटल चली गई और वहां आरोपित ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने उसे फोन पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के की धमकी दी और ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। साथ ही उसने कहा कि अगर उसने दूसरी जगह शादी की तो वह उसके पति को जान से मार देगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार को आरोपित को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।