Uttarakhand के Roorkee में एम्बुलेंस चालक ने नर्स के साथ संबंध बनाकर Dharm parivartan के लिए कहा, नहीं मानने पर दी जान से मारने की धमकी
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Dharm parivartan case in Uttarakhand Roorkee
देहरादून: उत्तराखंड में धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। विशेष समुदाय के लड़के भोली भाली लड़कियों के साथ धोखाधड़ी करते हैं, झूठ बोलकर उनके साथ दुष्कर्म करते हैं और उसके बाद उनको धर्म परिवर्तन करने को कहते हैं और ऐसा नहीं करने पर उनको जान से मारने की धमकी देते हैं। बीते दिन आपने राज्य समीक्षा पर देहरादून से आई धर्म परिवर्तन की खबर पढ़ी।
Dharm parivartan case in Roorkee
धर्म परिवर्तन का ताजा मामला रुड़की से सामने आया है। रुड़की में एक नर्स ने एंबुलेंस चालक के ऊपर दुष्कर्म का और धर्म परिवर्तन न करने पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। रुड़की में गंगनहर कोतवाली पुलिस को अंबाला निवासी एक युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि रुड़की निवासी एंबुलेंस चालक उसके ऊपर में परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। वह उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बना चुका है। पीड़िता युवती पेशे से नर्स है और पिछले 4 सालों से आरोपी युवक के संपर्क में है। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी अंबाला स्थित एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस चालक से मुलाकात हुई थी। आगे पढ़िए
उस दौरान वह किसी मरीज को लेकर चंडीगढ़ पीजीआई जा रहा था। रास्ते में ही मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उसे अंबाला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई जो उसी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। एंबुलेंस चालक ने उसको अपनी मीठी मीठी बातों में फंसाया और उसने अपना नाम और धर्म गलत बताया। उसने कहा कि वह हिंदू धर्म से नाता रखता है। समय बीता और दोनों के बीच बातें और मुलाकाते दोनों ही बढ़ने लगीं। आरोप है कि युवक ने युवती को झांसा देकर देहरादून बुलाया। जब वह देहरादून पहुंची तो उसे पता लगा कि युवक पहले से ही शादीशुदा है और 3 बच्चों का बाप है और वह दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है। जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी युवक ने जबरदस्ती उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ में शारीरिक संबंध बना डाले। अब युवती ने धर्म परिवर्तन कराने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है और गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।