उत्तराखंड में सेक्स रैकट का धंधा, स्पा सेंटर पर पड़ा छापा..दिल्ली, बंगाल की कॉल गर्ल अरेस्ट

पकड़ी गई महिलाएं अलग-अलग राज्यों की हैं। वहीं गिरफ्तार तीनों युवक हल्द्वानी के ही रहने वाले हैं। आगे पढ़िए
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
haldwani call girl: call girl arrested in spa center of haldwani
Image: call girl arrested in spa center of haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड में पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ने के साथ ही देह के सौदागर अपना जाल बिछाने लगे हैं। कहीं ब्यूटी पार्लर तो कहीं स्पा सेंटर के नाम पर देह का गंदा धंधा किया जा रहा है।

call girl arrested in spa center of haldwani

ताजा मामला हल्द्वानी का है। जहां ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई महिलाएं अलग-अलग राज्यों की हैं। वहीं गिरफ्तार तीनों युवक हल्द्वानी के ही रहने वाले हैं। ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को कमलुवागांजा क्षेत्र में एक स्पा सेंटर में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। शनिवार को ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस ने स्पा में छापा मारा। पुलिस स्पा के भीतर पहुंची तो वहां तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस टीम ने मौके से पश्चिम बंगाल, दिल्ली और गुरुग्राम की रहने वाली तीन महिलाओं के साथ-साथ स्पा सेंटर संचालक कैलाश भंडारी, ग्राहक उमेश जोशी और उमेश आर्या को गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई महिलाओं में से एक महिला कुछ दिन पहले ही हल्द्वानी आई थी। स्पा सेंटर में काम करने वाली महिलाओं को दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने की बात भी पता चली है। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग कराते थे, पेमेंट भी ऑनलाइन की जाती थी। छापेमारी के दौरान मौके से करीब छह हजार रुपये और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई तीनों महिलाएं तलाकशुदा और विधवा हैं। बता दें कि उत्तराखंड में ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 14 मई को काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) और पुलिस ने छापा मारकर एक होटल से सात युवक और आठ युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। यहां होटल का संचालक और उसकी पत्नी सेक्स रैकेट चला रहे थे।