चर्चा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 28 मई को चंपावत आएंगे। वो यहां मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में होने वाले चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Yogi Adityanath election rally in Champawat on May 28
चम्पावत: चंपावत विधानसभा सीट के लिए 31 मई को उपचुनाव होना है। बीजेपी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। वह लगातार चंपावत में जनसंपर्क कर रहे हैं।
Yogi Adityanath election rally in Champawat
सोमवार को भी वह चुनाव क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से समर्थन मांगने पहुंचे। इस बीच उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की चर्चा जोरों पर हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके चंपावत आगमन की पोस्टें भी सोशल मीडिया में शेयर की हैं। सोमवार को बीजेपी चंपावत के नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 28 मई को चंपावत में आएंगे। वो यहां मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हो सकी है, मगर कार्यकर्ता उनके आगमन की तैयारी में जुटे हुए हैं। आगे पढ़िए
बीजेपी जिलाध्यक्ष दीप चंद पाठक ने बताया कि सीएम योगी के चंपावत आने की सूचना मिली है, हालांकि पुष्ट जानकारी एक-दो दिन में ही मिल पाएगी कि कार्यक्रम कब और कहां होगा। बीते दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आए सीएम योगी ने धामी से वादा किया था कि वह चंपावत उपचुनाव से पहले गोरखनाथ की धरती पर जरूर आएंगे। उधर उपचुनाव की तैयारियों के बीच सोमवार को बीजेपी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के खलकंडिया गांव में लोगों से समर्थन की अपील की। सीएम धामी कार से रामलीला मैदान पहुंचे थे। बारिश की वजह से कार्यक्रम नरियालगांव के बजाय दो किमी दूर खलकंडिया में हुआ। इस मौके पर सीएम ने कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता में है और वह पूरी ईमानदारी से प्रदेश के हित में काम करेंगे।