Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
धरासू-यमुनोत्री हाईवे यमुनोत्री धाम से पहले डबरकोट में आज सुबह एक खौफनाक सड़क हादसा हो गई। यहां एक मैक्स वाहन खाई में गिर गई। हादसे के वक्त वाहन के अंदर 13 लोग मौजूद थे। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायलों को 108 एंबुलेंस से बड़कोट अस्पाताल भिजवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्तियों को खाई से सड़क तक पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मैक्स में चालक समेत कुल 13 यात्री सवार थे। ये सभी यात्री कुरुक्षेत्र, हरियाणा के बताए जा रहे हैं। सभी लोग यमुनोत्री धाम जा रहे थे ।थाना अध्यक्ष बडकोट से प्राप्त सूचनानुसार वाहन में 9 व्यक्ति तथा 4 बच्चो सहित कुल 13 लोग सवार थे जिसमें से दो पुरुष तथा एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि 10 व्यक्ति घायल हुए हैं। उक्त घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सीएससी बड़कोट हेतु भेजा गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और हादसे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने सभी मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया है।