उत्तराखंड: योगी आदित्यनाथ के रोड शो में गरजे बुलडोजर

बुलडोजर योगी सरकार का प्रतीक सा बन गया है। यूपी के सीएम Yogi Adityanath जहां-जहां जाते हैं, वहां Bulldozers जरूर दिखते हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
champawat yogi adityanath Bulldozer: Bulldozers at Yogi Adityanath road show in Champawat
Image: Bulldozers at Yogi Adityanath road show in Champawat

चम्पावत: उत्तराखंड की योगी सरकार और बुलडोजर का रिश्ता जगजाहिर है। अपराधियों को पस्त करने के लिए यूपी में बुलडोजर का सहारा लिया गया, बाद में दूसरे राज्यों में भी ये प्रयोग होने लगा। Bulldozers at Yogi Adityanath road show Champawat अब तो बुलडोजर योगी सरकार का प्रतीक सा बन गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जहां-जहां जाते हैं, वहां बुलडोजर जरूर दिखते हैं। 28 मई को सीएम योगी उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए चुनाव प्रचार करने चंपावत के टनकपुर पहुंचे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ को देखने और उन्हें सुनने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज दिखा। यही नहीं रैली में कई बीजेपी कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंचे हुए थे। सीएम योगी ने आज सुबह ही गुरु गोरखनाथ की भूमि चंपावत में पहुंचने को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ऑफिशियल हैंडल पर लिखा आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोलज्यू महाराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावनस्थली जनपद चंपावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। आगे पढ़िए

योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा है कि चंपावतवासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक कल्याण हेतु प्रेरणा प्रदान करती है। टनकपुर में यूपी के सीएम के आने से पहले ही गांधी मैदान में भीड़ जुटने लगी थी। 10 बजे से ही लोग गांधी ग्राउंड में पहुंचने लगे थे। कई लोग अपने साथ बुलडोजर लेकर आए थे। बीते दिनों पांच राज्यों में चुनाव के दौरान सीएम योगी की जहां भी सभा और रैली हुई, लोग काफी संख्या में बुलडोजर लेकर पहुंचे। टनकपुर में भी योगी की जनसभा में खूब बुलडोजर नजर आए। बता दें कि यूपी में योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई मिसाल बन चुकी है। इसी तर्ज पर दूसरे राज्यों में भी कार्रवाई की जा रही है। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। 26 मई को उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में भी फरार हत्यारोपी का गोदाम और मकान बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। इस तरह बुलडोजर अपराधियों में डर का सबब बन चुका है। उधर यूपी के सीएम Yogi Adityanath जहां-जहां जाते हैं, वहां Bulldozers जरूर दिखते हैं।