उत्तराखंड में 31 मई को इतिहास बनेगा, योगी आदित्यनाथ ने कर दी भविष्यवाणी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंपावत की जनता से 31 मई को भारी मतों से सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
yogi adityanath champawat: Yogi Adityanath speaks about BJP victory in Champawat
Image: Yogi Adityanath speaks about BJP victory in Champawat

चम्पावत: चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान अंतिम चरण में है। शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में रोड शो और जनसभा को संबोधित किया।

Yogi Adityanath speaks about BJP victory

इस दौरान योगी आदित्यनाथ को देखने और सुनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। उत्तराखंड में होने वाली जनसभा में पहुंचने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में लिखा ‘आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोलज्यू महाराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन स्थली चंपावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। चंपावतवासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण के लिए प्रेरणा प्रदान करती है’। योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चंपावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। सामान्यतः जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है, लेकिन चंपावत के लोग इस बार मुख्यमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास केवल बीजेपी कर सकती है। बीजेपी ने जो कहा है, किया है। जो कहेंगे, वह करेंगे। अब चंपावत के लोगों का एक-एक वोट इस नींव पर इमारत बनाने के काम आएगा। उत्तराखंड राज्य में सीएम धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने विकास का एक मॉडल दिया है। उत्तराखंड वासियों के सपने पूरे हों, इसलिए बीजेपी जरूरी है। टनकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले देवभूमि को नमन किया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की विकास, पर्यटन और रोजगार से जुड़ी आकांक्षाएं हैं। अब उनकी पूर्ति होगी, मुख्यमंत्री धामी पूरी करेंगे। उन्होंने जनता से 31 मई को भारी मतों से सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।