इस बार उत्तराखंड चारधाम यात्रा में टूटे सभी रिकॉर्ड, सिर्फ 26 दिनों में 12 लाख का आंकड़ा पार

Uttarakhand Char Dham Yatra 2022 शुरू होने के 26 दिन के भीतर 12 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। हेमकुंड साहिब में भी आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
uttarakhand char dham yatra 2022 : 12 lakh pilgrims reached Uttarakhand Char Dham Yatra so far
Image: 12 lakh pilgrims reached Uttarakhand Char Dham Yatra so far

रुद्रप्रयाग: कोरोना काल में चारधाम यात्रा दो साल तक बाधित रही। इस साल क्योंकि कोरोना की पाबंदियां हट गई हैं, ऐसे में यात्रा सीजन में नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद जताई जा रही थी।

12 lakh pilgrims reached Uttarakhand Char Dham Yatra 2022

ऐसा ही हो भी रहा है। अभी चारधाम यात्रा को शुरू हुए सिर्फ 26 दिन हुए हैं और अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ में चार लाख, केदारनाथ धाम में पौने तीन लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के लिए अब तक 23 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार चारों धामों में 29 मई तक 12 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। 28 मई देर रात तक चारों धामों में 11 लाख 89 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। किस धाम में कितने श्रद्धालु पहुंचे ये भी बताते हैं। बदरीनाथ धाम में अब तक 407378 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।

इसी तरह केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 381006 है। हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ यात्रा आसान हुई है। अब तक 38955 तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे। गंगोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से अब तक 229724 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 170894 है। बदरीनाथ व केदारनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 7.88 लाख हो गई है। इसी तरह गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 400618 है। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है। यहां एक सप्ताह के भीतर 16587 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मौसम साफ होने से यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है। चारों धामों और हेमकुंड साहिब में श्रद्धालु बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में Uttarakhand Char Dham Yatra 2022 में रिकॉर्ड यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है।