उत्तराखंड: छुट्टी पर घर आया था सेना का जवान, तिरंगे में लिपटकर चला गया..भावभीनी विदाई

इन दिनों सूबेदार चंदन सिंह की ड्यूटी लखनऊ में थी। 30 अप्रैल को वो छुट्टी लेकर घर आए थे, लेकिन किसे पता था कि ये छुट्टियां उनके जीवन की आखिरी छुट्टियां साबित होंगी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
almora subedar chandan singh: Almora Subedar Chandan Singh passed away
Image: Almora Subedar Chandan Singh passed away

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा से एक बुरी खबर आई है।

Almora Subedar Chandan Singh passed away

यहां छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, परिजन जवान को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। गांव में मातम पसरा है। जवान की अंतिम विदाई के दौरान वहां मौजूद हर शख्स बेहद भावुक नजर आया। हर आंख नम थी। जानकारी के मुताबिक सूबेदार चंदन सिंह नौ कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। इन दिनों चंदन सिंह की ड्यूटी लखनऊ में थी। 30 अप्रैल को वो छुट्टी लेकर घर आए थे, लेकिन किसे पता था कि ये छुट्टियां चंदन सिंह के जीवन की आखिरी छुट्टियां साबित होंगी। दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ।

29 मई को सूबेदार चंदन सिंह को ड्यूटी पर वापस लौटना था, लेकिन ड्यूटी पर जाने से पहले ही रविवार शाम करीब छह बजे सूबेदार चंदन सिंह को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, उन्हें निजी वाहन से सीएचसी भिकियासैंण ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर चंदन सिंह की मौत की खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। रानीखेत केआरसी से आए सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुत्र संजय ने पिता के शव को मुखाग्नि दी और जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सूबेदार को अंतिम विदाई दी। सूबेदार चंदन सिंह अपने पीछे 20 वर्षीय पुत्र संजय, 19 वर्षीय पुत्री तान्या और पत्नी सविता देवी को बिलखता छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।