मांग पूरी न होने पर पति ने अश्लील फिल्म दिखाकर विवाहिता का अप्राकृतिक यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Husband beat wife for dowry in Haridwar
हरिद्वार: हरिद्वार में दहेजलोभी पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।
Husband beat wife for dowry in Haridwar
आरोपी पति और ससुराल वाले विवाहिता पर दहेज में दो लाख और कार लाने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति ने अश्लील फिल्म दिखाकर विवाहिता का अप्राकृतिक यौन शोषण किया। पीड़ित ने विरोध किया तो पति ने उसे बेल्ट से पीटा, इससे भी मन नहीं भरा तो उसके शरीर को सिगरेट से दाग दिया। इसके बाद मायके में आकर आरोपियों ने मारपीट, गाली-गलौच करते हुए विवाहिता को धमकी भी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र मे बताया कि उसकी शादी 13 मई 2015 को पिरान कलियर निवासी युवक से हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुरालवाले खुश नहीं थे। शादी के बाद वो पीड़ित पर और दहेज लाने का दबाव बनाने लगे।
ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और कार की डिमांड कर रहे थे। मना करने पर आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगे। पति ने भी उत्पीड़न करते हुए उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, सिगरेट से दागा गया। इस मामले में कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामले की जांच जारी है। बता दें कि पिछले महीने एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी में भी सामने आया था। यहां महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि ससुराल वाले दहेज में 50 लाख रुपये और बीएमडब्ल्यू कार की डिमांड कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। डॉक्टर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए, आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया। महिला ने ससुर, चचिया ससुर और ननदोई पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।