पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो स्पा सेंटर के भीतर का नजारा देख पुलिसकर्मियों की आंखें शर्म से झुक गईं। वहां कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: massage girl arrested in kotdwar spa center
कोटद्वार: उत्तराखंड के स्पा सेंटर पुलिस के रडार पर हैं। हल्द्वानी, रुद्रपुर और देहरादून समेत कई जगह ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें स्पा सेंटर के भीतर अनैतिक गतिविधियां होती मिलीं।
massage girl arrested in kotdwar spa center
ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार का है। जहां स्पा सेंटर में मसाज के बहाने जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो स्पा सेंटर के भीतर का नजारा देख पुलिसकर्मियों की आंखें शर्म से झुक गईं। वहां कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। छापे के बाद स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दरअसल पुलिस को कोटद्वार के देवी रोड स्थित एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। शुक्रवार को पुलिस को तीन युवकों के स्पा सेंटर में दाखिल होने की सूचना मिली। जिसके बाद थाना पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से देवी रोड स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापा मारा।
इस दौरान मसाज केबिन में तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला। युवतियों के पास प्रशिक्षण का किसी प्रकार का प्रमाणपत्र भी नहीं था। मामला पूरी तरह से देह व्यापार का पाए जाने पर पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि वो आगरा, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं। पैसों का लालच देकर उनसे जबरन देह व्यापार का कार्य कराया जाता है। इस मामले में आरोपी शूरवीर सिंह निवासी भानियावाला देहरादून, अमित कुमार निवासी नया आठघर किचन लाइन लैंसडौन और नवाजिस निवासी मुगलशाह नजीबाबाद के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्रिस्टल स्पा सेंटर की संचालिका ममता पत्नी अमर सिंह निवासी पानीपत हरियाणा फरार चल रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर को बंद कर दिया है। स्पा सेंटर संचालिका की तलाश जारी है।