Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
यहां गांव में पूजा अर्चना के लिए एक परिवार आया हुआ था। इस बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के चंदन सिंह बसेड़ा अपने भाई और पूरे परिवार के साथ 3 साल बाद गांव में पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और परिवार को छोड़ने बागेश्वर जा रहे थे। तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया। पमतोड़ी के पास कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया एक व्यक्ति की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूर्व शिक्षक चंदन सिंह अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहते थे। इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी, चंदन सिंह बसेड़ा के छोटे भाई गोविंद सिंह की पत्नी आशा और उनकी साली तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां देवकी देवी का अस्पताल में निधन हो गया।