उत्तराखंड से दुखद खबर: 2 भाईयों समेत 4 बच्चे गदेरे में डूबे, 3 लाशें बरामद..1 लापता

बागेश्वर जिले में नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। खबर है कि पुलिस ने 3 बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
bageshwar kapkot 4 children gogina gadhera: 4 children died due to drowning in bageshwar Kapkot Gogina
Image: 4 children died due to drowning in bageshwar Kapkot Gogina

बागेश्वर: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

4 children died due to drowning in Kapkot Gogina

खबर है कि पुलिस ने 3 बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। एक बच्चा अभी भी लापता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील का है। घर से नाश्ता करने के बाद चार किशोर नहाने के लिए स्थानीय बर्थी गधेरे की तरफ चले गए। इसमें तीन बच्चे हल्द्वानी में पढ़ते हैं। वह अवकाश पर इस दौरान घर आए हुए थे। जबकि एक अन्य स्थानीय बच्चे भी उनके साथ नहाने चले गए। गधेरे में बने तालाब में चारों डूब गए। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। कपकोट थाने से 50 किलोमीटर आगे गोगिना गदेरा पड़ता है। इस गदेरे में 4 बच्चे नहाने गए थे। नहाने के दौरान ही ये हादसा हो गया। 3 बच्चों की मौत हो गई है और सभी के शवों को रेस्क्यू कर लिया गया है। एक बच्चे की तलाश जारी है। आगे पढ़िए

मृतकों की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला, विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह (शव नहीं मिला), अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह रौतेला और सुरेश सिंह उर्फ पंकज पुत्र दुर्गा सिंह के रूप में हुई है। बागेश्वर के एसपी अमित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की कपकोट से 50 किलोमीटर आगे की तरफ गोगीना में बच्चे गदेरे में नहा रहे थे। अचानक पानी तेजी से उनकी तरफ आया। पानी के तेज बहाव में बच्चे बहने लगे। अभी तक तीन बच्चों के शव को पुलिस और तहसील प्रशासन की मदद से निकाल लिया गया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम तैनात है। सर्च अभियान जारी है। चौथे बच्चे की तलाश भी की जा रही है। सभी बच्चे स्थानीय बताए जा रहे हैं, जो कि नहाने के लिए गदेरे में गए थे और अचानक पानी तेज होने पर सभी डूब गए