उत्तराखंड: दर्दनाक हादसे में 3 घरों के इकलौते बेटों की मौत, 1 साथ जली चिताएं..गांव में मातम

दर्दनाक हादसे में बुझ गए 3 घरों के इकलौते चिराग, एक साथ चार बच्चों की चिता जलता देख हर किसी की आंख हुई नम
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
bageshwar kapkot 4 children gogina gadhera: 4 children died due to drowning in Kapkot Gogina
Image: 4 children died due to drowning in Kapkot Gogina

बागेश्वर: बागेश्वर के गोगिना से एक दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक पसर गया है। यहां गधेरे में नहा रहे चार बच्चे डूब गए।

4 children died due to drowning in Kapkot

हादसे में तीन घरों के इकलौते चिराग बुझ गए हैं और चारों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बीते दिन बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के गोगिना के पर्थी गधेरे में चार किशोर नहाने गए और चारों की गधेरे में डूबने से मौत हो गई। तीन किशोरों का शव स्थानीय लोगों ने सोमवार की शाम को ही निकाल लिया था। लेकिन एक शव को खोजने में घंटों लग गए। मंगलवार की सुबह प्रशासन की टीम ने चौथा शव भी निकाला। मिली गई जानकारी के अनुसार गोगिना गांव के चार बच्चे अभिषेक (15), अजय (14), पंकज(14) और विक्रम (13) सोमवार दोपहर पास स्थित पर्थी रौला (गधेरे) में नहा रहे थे। तालाब गहरा था जिस कारण वे बाहर नहीं निकल पाए और पानी मे डूबने से उनकी मौत हो गई।

जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने तालाब से तीन युवकों के शवों को बाहर निकाला जिसके बाद हड़कंप मच गया। लेकिन चौथे का पता नहीं चल पाया। सूचना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई। पुलिस ने शाम को ही तीन शवों को अपने कब्जे में ले लिया और चौथे की तलाश शुरू कर दी थी। काफी तालाश के बाद आज सुबह बच्चे का शव बरामद कर मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले तीनों किशोर हल्द्वानी में रहकर पढ़ाई कर रहे थे और गांव में गर्मी की छुट्टी बिताने घर आए थे। एक साथ चार बच्चों के डूबने और तीन घरों के इकलौते चिराग बुझने की घटना के बाद से मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।