Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। माता-पिता रो-रोकर बेसुध हो गए हैं। उन्होंने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मरने वाली युवती की शिनाख्त सपना देवी के रूप में हुई। सपना अभी सिर्फ 24 साल की थी। करीब दो महीने पहले ही सपना की शादी हुई थी। हर लड़की तरह सपना भी आंखों में ढेरों सुहाने सपने लिए ससुराल पहुंची थी, लेकिन बीते दिन सब खत्म हो गया। सपना का मायका गुप्तकाशी के सिंगोली में है। परिजनों ने बताया कि बीते 13-14 अप्रैल को सपना का विवाह अनिल लाल पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम नारायणकोटी के साथ हुआ था। अनिल लाल होटल व्यवसायी है। आगे पढ़िए
बीते दिन सपना का शव ससुराल में फंदे से झूलता हुआ मिला। सपना की मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों ने कहा कि दो महीने पहले उन्होंने अपनी हंसती-खेलती बेटी को ससुराल के लिए विदा किया था, लेकिन किसे पता था कि जिस ससुराल को वो बेटी की खुशियों की गारंटी मान रहे हैं, वही बेटी के लिए काल बन जाएगा। परिजनों का कहना है कि महज दो महीने के भीतर सपना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले शादी के बाद सपना को प्रताड़ित कर रहे थे। वो घुट-घुटकर जीने को मजबूर थी, बेटी का घर बनाए रखने लिए उन्होंने भी ज्यादा दखल नहीं दिया। उन्होंने सपना के पति पर उसे गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल मामला पुलिस के पास है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।