गढ़वाल: बीच बाजार दारू पीकर लड़कों ने दिखाई दादागीरी, महिला से की बदसलूकी..मचा बवाल

ऊखीमठ बाजार में स्थिति ये हो गई है कि मनचले सरेराह महिलाओं से अभद्रता करते हैं। मनचलों की वजह से महिलाओं का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
ukhimath women misbehaved : Youth misbehaved with woman in Ukhimath
Image: Youth misbehaved with woman in Ukhimath

रुद्रप्रयाग: एक वक्त था जब पहाड़ी क्षेत्र महिलाओं के लिए सुरक्षित समझे जाते थे, लेकिन अब यहां भी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध बढ़ रहे हैं।

Youth misbehaved with woman in Ukhimath

मनचलों के डर से महिलाएं घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ का है। जहां कुछ शराबी युवकों ने महिला व्यापारी संग बदसलूकी की। इससे गुस्साए व्यापारियों ने थाने का घेराव किया और आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। देर शाम ऊखीमठ मुख्य बाजार में कुछ युवकों ने एक महिला व्यापारी संग बदसलूकी की। लड़कों ने शराब पी हुई थी। बाद में ये मामला व्यापार संघ के संज्ञान में आया। जिसके बाद व्यापार संघ के पदाधिकारी और सदस्य थाने में आ धमके। उन्होंने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आगे पढ़िए

स्थानीय व्यापारियों के थाने का घेराव करने के बाद भी पुलिस प्रशासन के सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे व्यापारियों का पारा चढ़ गया, गुस्साए व्यापारी पुलिस के खिलाफ लगातार नारेबाजी करने लगे। ऊखीमठ व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव भट्ट ने बताया कि व्यापारियों ने पहले भी तहसील व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बाजार में तेज गति से चल रहे दोपहिया वाहनों के साथ ही हुड़दंगियों पर अंकुश लगाने की मांग की थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब स्थिति ये हो गई है कि मनचले सरेराह महिलाओं से अभद्रता करते हैं। मनचलों की वजह से महिलाओं का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों ने कहा कि अगर बदसलूकी करने वाले युवकों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापार संघ उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा।