उत्तराखंड के युवा ध्यान दें: Teacher Eligibility Test के लिए आवेदन शुरू..जल्दी करें अप्लाई

सरकारी शिक्षक बनने का सपना होगा साकार, Uttarakhand Teacher Eligibility Test 2022 को लेकर आया बड़ा अपडेट
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Teacher Eligibility Test 2022: Uttarakhand Teacher Eligibility Test 2022 All Detail
Image: Uttarakhand Teacher Eligibility Test 2022 All Detail

देहरादून: उत्तराखंड में अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी यूटेट के प्रथम और द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

Uttarakhand Teacher Eligibility Test 2022

इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूटेट की परीक्षा सितंबर महीने में अंतिम सप्ताह में होगी। राज्य की विद्यालय शिक्षा परिषद की सचिव डॉ नीता तिवारी ने बताया कि शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर यूटीईटी प्रथम और द्वितीय के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। अंतिम तारीख 28 जुलाई रात 12:00 तक रखी है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 30 जुलाई रात 12:00 बजे तक होगी।

Uttarakhand Teacher Eligibility Test Online Application

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड टीईटी का आयोजन उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा किया जाता है। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन हर साल करवाया जाता है। यूटीईटी टेस्ट को पास करने के बाद उम्मीदवार प्राइमरी लेवल कक्षा 1 से 5 तक और अपर प्राइमरी लेवल कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पद की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। आगे पढ़िए

Uttarakhand Teacher Eligibility Test Qualification

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन पत्र भरना होगा। उम्मीदवार utet 2022 की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जा सकते हैं। यूकेटीईटी 2022 परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। उम्मीदवार उत्तराखंड टीईटी 2022 के लिए आवेदन 1 जुलाई से 28 जुलाई 2022 तक कर सकते हैं। उत्तराखंड टीईटी 2022 में केटेगरी यूटीईटी-I में जनरल/ओबीसी के लिए रु. 600/- और कैटेगरी- II में दोनों वर्गों के लिए 1000/- आवेदन शुल्क तय किया गया है। वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग वर्गों के लिए पहली कैटेगरी में 300/-रु. एवं दूसरी में 500/- रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित है।