दुखद: गढ़वाल में चलती कार पर गिरा पत्थर, शपथ लेने जा रहे नवनिर्वाचित प्रधान की मौत..3 घायल

प्रताप धीमान ने टटोर गांव से प्रधान का उपचुनाव जीता था। आज वो शपथ लेने के लिए थत्यूड़ ब्लॉक जा रहे थे।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
tehri thatyud pradhan pratap dhiman : Tehri Garhwal Newly Elected Pradhan Pratap Dhiman Passed Away
Image: Tehri Garhwal Newly Elected Pradhan Pratap Dhiman Passed Away

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। पहाड़ में बारिश जानलेवा साबित हो रही है।

Newly Elected Pradhan Pratap Dhiman Passed Away

टिहरी गढ़वाल में एक बड़ा हादसा सामने आया है। अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक चलती कार के ऊपर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। मृतक का नाम प्रताप धीमान था। प्रताप धीमान ने टटोर गांव से प्रधान का उपचुनाव जीता था। आज वो शपथ लेने के लिए थत्यूड़ ब्लॉक जा रहे थे। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस हादसे में प्रताप धीमान की मौत हो गई। इसके अलावा अर्जुन सिंह, नीतू और एक अन्य महिला घायल हो गई। आज सुबह से ही टिहरी में तेज बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। डोबरा चांठी पुल से रौलाकोट जाने वाले मार्ग पर एक कार मलबा आने से दब गई। इसके अलावा अन्य वाहन भी मलबा आने से फंस गए। जाम में प्रसव पीड़िता को ले जा रही एंबुलेंस भी कई घंटों तक फंसी रही।