उत्तराखंड: हाथों में मेहंदी लगाए इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज ना मिलने पर नहीं आई बारात

अब दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों पर दहेज मांगने, शादी के नाम धोखा देने और समाज में उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
ramnagar dowry case : Dowry case in Ramnagar groom did not come to the wedding
Image: Dowry case in Ramnagar groom did not come to the wedding

रामनगर: शादी...जीवन का वो मौका जो ज्यादातर लोगों की जिंदगी में एक ही बार आता है।

Dowry case in Ramnagar

रामनगर में रहने वाली एक युवती के जीवन में भी वो शानदार दिन आया। 6 जुलाई को युवती की बारात आनी थी। सारी तैयारियां हो गई थीं। दुल्हन वाले बारात के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अफसोस कि बारात नहीं आई। लड़की वालों ने कई बार दूल्हे और उसके पिता को भी फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। आखिर में दुल्हन की मां आसमां थाने पहुंची और लड़के पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूल्हे के पिता ने दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन जब उनकी ये मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने शादी वाले दिन ही रिश्ता तोड़ दिया और बारात लेकर नहीं आए। पीड़ित परिवार रामनगर के मोहल्ला खताड़ी में रहता है।

यहां रहने वाली युवती की शादी यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले मोईन से तय हुई थी। बुधवार 6 जुलाई को बारात आनी थी। दुल्हन भी संज सवरकर दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन सुबह 10 बजे तक पहुंचने वाली बारात दोपहर 12 बजे तक भी नहीं पहुंची। शाम तक दुल्हन पक्ष के लोग इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हे और उसके परिजनों ने फोन तक नहीं उठाया। अब दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ दहेज मांगने, शादी के नाम धोखा देने और समाज में उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शादी से पहले युवक का रामनगर में काफी आना-जाना था, लेकिन दहेज के लिए उसने रिश्ता तोड़ दिया। बहरहाल पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।