उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण लिमिटेड (UPNL) ने पूर्व फौजियों के लिए निकाली बंपर भर्तियां, एम्स ऋषिकेश में 500 सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजरों की भर्ती
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Recruitment of Security Personnel and Supervisors in AIIMS Rishikesh 2022
ऋषिकेश: UPNL में पूर्व फौजियों के लिए नौकरी का एक अच्छा मौका है।
Rishikesh AIIMS Latest Jobs 2022
ऐम्स ऋषिकेश में पूर्व सैनिकों के लिए बंपर भर्ती आई है।सेवानिवृत्त के बाद नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। उपनल में ऋषिकेश एम्स के लिए 500 सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजरों की भर्ती आयी है। उपनल में जाकर इसके लिए सेवानिवृत्त सैनिक आवेदन कर सकते हैं। 25 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। इसके बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
Rishikesh AIIMS recruitment 2022 all details
डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेनि) ने जानकारी देते हए बताया कि सस्त्र सुरक्षा गार्ड के कुल 15 पद हैं। सामान्य सुरक्षा गार्ड 455 हैं। इनमें 50 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं सुपरवाइजर के 30 पदों पर भर्ती होंगी। इनमें से 10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इन कार्मिकों को सुरक्षा के लिए तीन पालियों में चौबीस घंटे तैनात किया जाएगा। दरअसल एम्स में सुरक्षा सेवाएं देने के लिए उपनल को डीजीआर आधारित कांट्रेक्ट मिला है।
Rishikesh AIIMS recruitment 2022 how to apply
500 विभिन्न पदों में 50 महिला सुरक्षा गार्ड का चयन का एम्स को दिया जाएगा। डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेनि) ने बताया कि, पूर्व सैनिकों से आवेदन मांग लिए गए हैं। चयन के लिए पहले आओ-पहले आओ की नीति लागू की जाएगी। इच्छुक पूर्व सैनिक इस भर्ती के लिए 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अगस्त तक नियुक्तियां हो जाएंगी।