उत्तराखंड 4 जिलों में मूसलाधार बारिश-भूस्खलन की चेतावनी, भारी पड़ सकते हैं ये 2 दिन

बारिश से इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 18-19 July
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 15 july red alert: Uttarakhand Weather Report 18-19 July
Image: Uttarakhand Weather Report 18-19 July

बागेश्वर: पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Uttarakhand Weather Report 18-19 July

मानसून के प्रदेश में पहुंचने के साथ ही मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। आज तड़के रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में तड़के भारी बारिश हुई। कई जिलों में बारिश का दौर जारी है, जबकि कई जगह तेज धूप ने लोगों को बेचैन किया हुआ है। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज और अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहेगा, ये भी जान लें। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 15 ,16 और 17 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, वहीं 18 जुलाई से भारी बारिश का दौर शुरू होगा। राज्य में 18 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट तथा 19 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए

18 जुलाई को नैनीताल ,चंपावत ,पिथौरागढ़, बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि 19 जुलाई को कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है, इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 17 जुलाई से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। इससे कई जगह बारिश होगी। मानसून की गतिविधियां बढ़ने से 18 से 22 जुलाई तक लगातार बारिश होती रहेगी। अधिकांश जगहों पर हल्की से भारी बारिश देखने को मिलेगी। उधर, बारिश से इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। भूस्खलन की वजह से बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। इसी तरह यमुनोत्री मार्ग भी जगह-जगह बाधित है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें